पश्तूनों ने पेरिस में पाक सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Edited By Tanuja,Updated: 23 Jan, 2021 12:14 PM

pashtun rights movement holds protest outside pakistan embassy in paris

पाकिस्तान में पश्तूनों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ फ्रांस की राजधानी पेरिस में पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।  पश्तून ...

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान में पश्तूनों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ फ्रांस की राजधानी पेरिस में पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।  पश्तून तहफ्फुज आंदोलन (पीटीएम) ने गुरुवार को पश्तून नेता अली वजीर और दूसरे नेताओं को गैरकानूनी तौर पर नजरबंद करने के खिलाफ पेरिस स्थित पाकिस्तानी राजदूत के घर बाहर किए इस प्रदर्शन दौरान इन नेताओं की रिहाइ की मांग की। 

 

वजीर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) के सदस्य हैं और पश्तून समुदाय के राजनीतिक अधिकारियों की वकालत करते रहे हैं।  उन्हें 16 दिसंबर 2020 को पुलिस ने तब गिरफ्तार कर लिया, जब वह पेशावर स्थित पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले की छठी बरसी पर आयोजित समारोह से लौट रहे थे। इस हमले में 150 से अधिक बच्चे और शिक्षक मारे गए थे। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि पश्तूनों के अधिकारों के हक में आवाज उठाने के चलते अब तक अली वजीर के परिवार के 20 से अधिक सदस्यों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

 

वजीर  पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है। सिंध पुलिस के मुताबिक वजीर और अन्य PTM कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज FIR के मुताबिक उन पर आपराधिक साजिश रचने और सरकारी संस्थानों के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए अली वजीर की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!