रूस  में लैंडिंग दौरान यात्री विमान में लगी आग, 18 घायल

Edited By Tanuja,Updated: 01 Sep, 2018 02:42 PM

passenger plane overshoots runway catches fire in sochi 18 injured

रूस के सोच्चि में लैंडिंग के वक्‍त विमान में आग लगने से 18 लोग घायल हो गए।  हादसा देर रात 2 बजकर 59 मिनट पर उस समय हुआ जब मॉस्को से 164 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों सहित सोच्चि पहुंचा...

मॉस्कोः रूस के सोच्चि में लैंडिंग के वक्‍त विमान में आग लगने से 18 लोग घायल हो गए।  हादसा देर रात 2 बजकर 59 मिनट पर उस समय हुआ जब मॉस्को से 164 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों सहित सोच्चि पहुंचा रूस का यूटियर एयरलाइन का बोइंग 737 विमान को रनवे पर आग लग गई।
PunjabKesari
हादसे का पता चलते ही विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों की जाच की जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण विमान दो बार कोशिश करने पर भी लैंड नहीं कर पाया। तीसरे प्रयास में जब विमान ने लैंड किया, तो वो रनवे से आगे निकाल गया व बाड़ से टकरा गया। इसके बाद विमान में आग लग गई।

समाचार एजैंसी सिन्हुआ ने बताया कि घटना से विमान का लैंडिंग गियर और एक पंख क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि बाएं इंजन में आग लग गई। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया।  जानकारी के मुताबिक, घायलों में 3 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही रूस के विमानन प्राधिकरण और यूटियर ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!