अमेरिकी शख्स ने सिख ड्राइवर पर तानी बंदूक कहा- मुझे पगड़ी वालों से नफरत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 03:04 PM

passenger pulled gun on sikh driver

अमेरिका में नस्ली भेदभाव की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैैं। ताजा घटनाक्रम एक सिख ड्राइवर के साथ हुआ जहां एक यात्री ने उन पर बंदूक तान कर उन्हे जान से मारने की धमकी दी। गुरजीत सिंह के अनुसार यात्री ने कहा कि उसे पगड़ी पहनने वालों से नफरत है। यह घटना 28...

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में नस्ली भेदभाव की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैैं। ताजा घटनाक्रम एक सिख ड्राइवर के साथ हुआ जहां एक यात्री ने उन पर बंदूक तान कर उन्हे जान से मारने की धमकी दी। गुरजीत सिंह के अनुसार यात्री ने कहा कि उसे पगड़ी पहनने वालों से नफरत है। यह घटना 28 जनवरी की है।

गुरजीत सिंह ऊबर ड्राइवर हैं और अमेरिका में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। घटना की रात 2 यात्री उनकी गाड़ी में सवार हुए। दोनों ने गुरजीत सिंह से पूछा कि आप किस देश के हैं? और क्या आप हमारे देश की सेवा करते हैं या आप अपने देश की सेवा करते हैं? और इसके तुरंत बाद ही गुरजीत के सिर पर बंदूक तान दी।

वहीं अमेरिकी पुलिस के अनुसार यात्री ने गुरजीत सिंह को मुस्लिम समझकर ऐसा बर्ताव किया। 9/11हमले के बाद से ही अमेरिकी लोग मुस्लिमों से नफरत करते हैं। अमेरिका में रहने वाले सिख पुरुषों को कई बार उनके पहनावे की वजह से मुस्लिमों के रूप में देखा जाता है। इस वजह से कई बार अमेरिकी लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। ड्राइवर की वकील अमृत कौर ने बताया कि वो इस घटना को लेकर काफी परेशान हैं। शिकायत के बावजूद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!