यहां 24 घंटे पानी में रहते है लोग, जानिए क्या है वजह

Edited By Isha,Updated: 30 Sep, 2018 05:49 PM

people live in water 24 hours know what is the reason

दुनिया में कुछ लोग गांव में रहते हैं तो कुछ शहर में लेकिन दुनिया में ऐसी भी बस्ती है जहां के लोग 24 घंटे पानी में रहते हैं। आपको ये जानकर हैरानी हो रही होगी पर ये सच है। समुद्र पर तैरती हुई यह बस्ती चीन में है। यहां

इंटरनैशनल डेस्कः दुनिया में कुछ लोग गांव में रहते हैं तो कुछ शहर में लेकिन दुनिया में ऐसी भी बस्ती है जहां के लोग 24 घंटे पानी में रहते हैं। आपको ये जानकर हैरानी हो रही होगी पर ये सच है। समुद्र पर तैरती हुई यह बस्ती चीन में है। यहां टांका जनजाति के लोग रहते हैं जो करीब 1300 सालों से फुजियान राज्य के दक्षिण पूर्व की निंगडे सिटी के पास समुद्र में रह रहे हैं। टांका नाम की बस्ती पूर तरह पानी के पर बसी है जहां करीब 8000 लोग रहते है।
PunjabKesari
निंगडे सिटी में बसी यह बस्ती दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव है जो पूरी तरह से गहरे समुद्र पर बसा हुआ है। इस गांव में रहने वाले सभी लोग मछुआरे हैं जिन्हें टांका कहा जाता है। इस समुदाय के सभी लोग नावों पर ही अपना घर बनाकर रहते हैं। मछलियां मरते हैं और उसी से उनकी जीविका भी चलती है। 
PunjabKesari
दरअसल चीन में कई सदियों पहले टांका कम्यूनिटी के लोग वहां के शासकों के उत्पीड़न से इतने नाराज हुए कि उन्होंने समुद्र पर ही रहना तय कर लिया। चीन में 700 ईस्वी में तांग राजवंश का शासन था। उस समय टांका जनजाति समूह के लोग युद्ध से बचने के लिए समुद्र में अपनी नावों में रहने लगे थे। तभी से इन्हें 'जिप्सीज ऑन द सी' कहा जाने लगा। ये लोग कभी-कभार ही जमीन पर आते हैं। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!