दुतेर्ते ने शहर की खूबसूरत महिलाओं से रेप बारे दिया एेसा बयान, हो रहा विरोध

Edited By Tanuja,Updated: 01 Sep, 2018 01:32 PM

philippines president cracks rape joke outrage ensues

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति  रॉड्रिगो दुतेर्ते महिलाओं के बारे में की टिप्पणी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं और रेप को लेकर विवादित बयान दे दिया है...

मनीलाः अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति  रॉड्रिगो दुतेर्ते महिलाओं के बारे में की टिप्पणी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं और रेप को लेकर विवादित बयान दे दिया है, जिसकी उनके ही देश में व सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। दुतेर्ते ने कहा कि उनके होमटाउन में रेप अधिक होते हैं क्योंकि उनके शहर की महिलाएं काफी खूबसूरत हैं। 

विपक्षी दलों के नेताओं से दुतेर्ते को अपने बयान पर माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, उनके आधिकारिक दफ्तर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने ऐसा मजाकिया अंदाज में कहा है। मांदुऐ शहर में बोलते हुए दुतेर्ते ने कहा था, 'वो लोग कहते हैं कि दावाओ में रेप की बहुत सारी घटनाएं होती रही हैं। जब वहां पर इतनी खूबसूरत महिलाएं होंगी तो रेप तो होंगे हीं। शहर में खूबसूरत महिलाएं हैं तो और अधिक रेप केस होंगे।' 

 एेसा पहली बार नहीं है जब  प्रधानमंत्री ने ऐसा बयान दिया हो। 2016 में उन्होंने सैनिकों द्वारा रेप किए जाने पर कहा था कि मेरे सैनिक रेप कर सकते हैं, मैं जेल चला जाऊंगा। दुतेर्ते ने अपने होमटाउन में रेप को लेकर यह बयान तब दिया जब उनसे हालिया पुलिस आंकड़ों के बारे में पूछा गया था। दावाओं में रेप की घटनाएं फिलीपींस के शहरों में सबसे अधिक है, इसके जवाब में उन्होंने यह कहा था। 
 
  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!