Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 04:48 PM
पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर वैसे तो कई मायने में खास है, लेकिन यहां एक औरखास बात के लिए दुनिया भर में मशहूर है जिसे जानकर शायद आप हैरान रह जाएंगे...
नई दिल्ली: पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर वैसे तो कई मायने में खास है, लेकिन यहां एक औरखास बात के लिए दुनिया भर में मशहूर है जिसे जानकर शायद आप हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि यह शहर विदेशी महिलाओं की सूनी गोद भरने के मामले में सबसे आगे है। जिन विदशी महिलाओं का गोद सालों से सूनी है वो यहां आकर मां बन जाती है।
खबरों के अनुसार यहां देश-विदेश से हजारों महिलाएं अपनी सूनी गोद लेकर आतू हैं, और मां बनने का सौभाग्य प्राप्त करती हैं। इनमें से अधिकांश महिलाएं विदेशी होती हैं। बताया जाता है कि यहां आईवीएफ तकनीक तेजी से बढ़ रही है। एक फर्टीलिटी सैंटर की रिपोर्ट के हावले से बताया जा रहा है कि जयपुर में हर साल लगभग 1200 महिलाओं की विट्रो फर्टीलाइजेशन यानी IVF की मदद से गोद भरी जाती है।
इस तकनीक को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि विदेशों के मुकाबले यहां ईलाज काफी सस्ता होता है, यही कारण है कि लोग यहां ज्यदा संख्या में आते हैं। जानकारी के अनुसार इसके लिए विदेशों में करीब 4-5 लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि जयपुर में यह काम महज लाख रुपए में ही सिमट जाता है।