वुहान से जापान के लोगों को वापस लेकर टोक्यो लौटा विमान

Edited By Tanuja,Updated: 29 Jan, 2020 12:32 PM

plane carrying japanese evacuees from wuhan lands in tokyo

कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के वुहान शहर से जापान के लोगों के पहले समूह को लेकर एक विमान बुधवार को तोक्यो लौट आया..

टोक्यो: कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के वुहान शहर से जापान के लोगों के पहले समूह को लेकर एक विमान बुधवार को टोक्यो लौट आया। विमान में लाए गए 206 लोगों में से चार खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। उन्हें संक्रामक रोगों के इलाज में विशेषज्ञता रखने वाले, तोक्यो के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी किसी भी यात्री के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं की है।

 

जापान की सरकार ने अपने लोगों को लाने के लिए एक चार्टर्ड विमान भेजा था। इनमें से ज्यादातर जापानी वुहान के उस सीफूड बाजार के नजदीक रहते थे जहां से कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। यहां लाए गए सभी जापानियों ने मास्क पहन रखे थे। जापान में अब तक इस संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं।

 

इसमें से एक मामला मानव से मानव को फैले संक्रमण का भी है जिसमें 60 वर्ष के एक टूर बस चालक ने वुहान से 8 से 16 जनवरी के टूर पर आए चीन के दो पर्यटक समूहों को लाने-ले जाने का काम किया था। इस चालक में 14 जनवरी को ये लक्षण नजर आने लगे थे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!