Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Apr, 2018 03:41 PM
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट किया गया ओक का पौधा हफ्तेभर में ही गार्डन से गायब हो गया है। बीते सप्ताह अमेरिका के राजकीय दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति ट्रंप के लिए पौधा लाए थे। दोनों प्रमुखों...
वॉशिंगटनः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट किया गया ओक का पौधा हफ्तेभर में ही गार्डन से गायब हो गया है। बीते सप्ताह अमेरिका के राजकीय दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति ट्रंप के लिए पौधा लाए थे। दोनों प्रमुखों ने पौधे को साउथ लॉन में 23 अप्रैल को लगाया था। पौधे लगाए को हफ्ताभर भी नहीं हुआ और उस जगह से पौधा गायब हो गया है। व्हाइट हाऊस की तरफ से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
प्रथम विश्व युद्ध की जगह बेलेउ वुड्स से यह पेड़ लाया गया है, जहां 9,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। यूरोपीयन सेसिल ओक का यह पेड़ साढ़े चार फीट लंबा होता है। इसका अस्तित्व पांच से दस साल तक रहता है। उल्लेखनीय है कि इमैनुएल मैक्रों का अमेरिकी दौरा काफी सुर्खियों में रहा था। इस दौरान ट्रंप और मैक्रों की केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी।