Edited By ,Updated: 17 Nov, 2016 06:31 PM
बर्फीले बौने ग्रह प्लूटो पर विशाल सागर की मौजूदगी हो सकती है। नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान से मिले आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात निकलकर सामने आई है।प्लूटो...
लॉस एंजिलिस:बर्फीले बौने ग्रह प्लूटो पर विशाल सागर की मौजूदगी हो सकती है। नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान से मिले आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात निकलकर सामने आई है।
प्लूटो की सतह पर सागर का विचार नया नहीं है लेकिन अध्ययन से अब तक की सबसे विस्तृत रिपोर्ट सामने आई है।यह इस ग्रह पर स्थित समतल भूमि स्पुटनिक प्लैनिशिया के बारे में भी कई जानकारियां उपलब्ध कराता है।स्पुटनिक प्लैनिशिया की सतह इसके दिल के आकार के कारण प्रसिद्ध है और न्यू होराइजन की पहली तस्वीर में यह प्लूटो के ज्वारीय अक्ष के साथ जुड़ा हुआ दिखता है।एेसा केवल पांच प्रतिशत मामले में ही संयोगवश हो सकता है। इस अध्ययन का प्रकाशन नेचर जर्नल में हुआ है।