फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत के खोया सच्चा मित्र

Edited By vasudha,Updated: 27 Sep, 2019 02:10 PM

pm modi expresses sadness over the death of former french president

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत एक सच्चे वैश्विक राजनीतिज्ञ और मित्र के जाने से दुखी है। भारत ने जब 1998 में परमाणु परीक्षण किए थे, उसके बाद शिराक ने उसका समर्थन किया था...

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत एक सच्चे वैश्विक राजनीतिज्ञ और मित्र के जाने से दुखी है। भारत ने जब 1998 में परमाणु परीक्षण किए थे, उसके बाद शिराक ने उसका समर्थन किया था।

PunjabKesari

शिराक का वीरवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने 1995 से 2007 तक फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि जैक शिराक के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भारत एक सच्चे वैश्विक राजनीतिज्ञ के जाने से शोक में है। वह भारत के मित्र थे जिन्होंने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने और उसका निर्माण करने में निर्णायक भूमिका निभाई।

 

भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी जनवरी 1998 में भारत में शिराक की पहली यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। वह बाद में एक बार फिर राष्ट्रपति के रूप में 2006 में भारत आए थे। शिराक पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!