Edited By Tanuja,Updated: 08 Apr, 2018 11:47 AM
PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में चीन के खिलाफ लोगों में गुस्सा पड़ा और उन्होंने जमकर चीनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गिलगित: PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में चीन के खिलाफ लोगों में गुस्सा पड़ा और उन्होंने जमकर चीनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल हाल ही में चीन ने शिनजियांग प्रांत के अल्पसंख्यक उइगुर समुदाय की 50 महिलाओं को कथित तौर पर कैद कर लिया, जिसके बाद गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों ने प्रदर्शन किया और महिलाओं को तुरंत रिहा कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि चीन के खिलाफ एक साल का ट्रेड बैन लगाया जाए।
दरअसल गिलगित-बाल्टिस्तान और शिनजियांग प्रांत के बीच गहरा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ता है, जो सदियों पुराना है। उइगुर समुदाय की कई महिलाओं ने कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान के पुरुषों से शादी की है। दोनों इलाकों के लोगों के बीच दशकों से शादियां होती रही हैं। कहा जा रहा है कि इन महिलाओं को चीन ने इसलिए कैद किया है क्योंकि उसे शक था कि ये महिलाएं आतंकी गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं।
एेसा पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह उइगुर समुदाय पर जुल्म ढाया हो, बल्कि इस अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार करने के आरोप चीन पर हमेशा से लगते रहे हैं। इससे पहले 2017 में चीन ने शिनजियांग प्रांत में रहनेवाले उइगुर समुदाय के हजारों लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें खास तरह के शिविरों में भेज दिया था, ताकि उनकी 'चरमपंथी सोच' को बदला जा सके। गिलगित में हाल ही में एक ऑल पार्टी कॉन्फ़्रेंस आयोजित की कई, जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान में चीन के बढ़ते अतिक्रमण पर बात की गई। एक स्थानीय नेता ने बताया कि पाकिस्तान ने इसलिए उइगुर समुदाय की 50 महिलाओं को तत्काल छुड़ाने की मांग चीन की सरकार से की है ताकि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध बने रहें।