Edited By Isha,Updated: 11 Aug, 2018 02:52 PM
पोकेमोन गो गेम की लत लोगों को क्या-क्या नहीं करने पर मजबूर कर देती है। इसका क्रेज बहुत लोगों में देखने मिलता है। लेकिन ताइवान में एक 70 साल के बुजुर्ग ने तो हद ही कर दी। ताइपे में रहने वाले चेन सैन युआन
इंटरनैशनल डेस्कः पोकेमोन गो गेम की लत लोगों को क्या-क्या नहीं करने पर मजबूर कर देती है। इसका क्रेज बहुत लोगों में देखने मिलता है। लेकिन ताइवान में एक 70 साल के बुजुर्ग ने तो हद ही कर दी। ताइपे में रहने वाले चेन सैन युआन जब भी घर से बाहर निकलते हैं, अपने साथ एक या दो नहीं बल्कि 11 स्मार्टफोन्स लेकर निकलते हैं। वह बकायदा अपनी साइकिल पर इसे अटैच करते हैं और चार्जर भी साथ रखते हैं।
युआन इतने सारे फोन पर पोकेमॉन गो खेलते हैं। इस खेल में खिलाड़ियों को पोकेमॉन पकड़ने होते हैं। इस खेल के प्रति इनकी दीवानगी इतनी है कि कई दफा यह खेल के चक्कर में रातभर घर से बाहर रहते हैं और सुबह 4 बजे घर पहुंचते हैं। युआन का कहना है कि दो साल पहले उनके पोते ने उन्हें यह वीडियो गेम खेलना सिखाया था। उन्होंने कहा वह इस गेम पर इसलिए अपना ध्यान केंद्रित करते हैं ताकि वह भूलने की बीमारी ना हो जाएं।