फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप मार्टीनिक पर पुलिस, पत्रकारों पर गोलीबारी

Edited By Pardeep,Updated: 26 Nov, 2021 10:06 PM

police journalists fired on the french caribbean island of martinique

फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध के बीच हिंसा भड़कने पर फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप मार्टीनिक पर सुरक्षा बलों और पत्रकारों पर

पेरिसः फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध के बीच हिंसा भड़कने पर फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप मार्टीनिक पर सुरक्षा बलों और पत्रकारों पर रातभर गोलियां चलाई गईं। 

डारमैनिन ने ट्वीट किया, ‘‘कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।'' उन्होंने बताया कि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांसीसी सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल ने इस घटना को ‘‘अस्वीकार्य' बताया और इसकी निंदा की। गुआदेलूप की तरह, मार्टीनिक प्रदर्शनकारियों ने पूरे द्वीप में सड़क यात्रा को रोकने के लिए नाकेबंदी की है। 

रातभर हुई हिंसा में कई जगहों पर कारों को आग के हवाले और लूटपाट भी हुई है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। गेब्रियल ने कहा कि पिछले हफ्ते विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ग्वाडेलोप और मार्टीनिक में कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं और लगभग 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!