पुलिस ने बर्लिन गिरिजाघर में चाकूधारी व्यक्ति को मारी गोली

Edited By Pardeep,Updated: 04 Jun, 2018 04:33 AM

police shot dead a knife in berlin cathedral

पुलिस ने रविवार को बर्लिन के प्रधान गिरिजाघर में एक चाकूधारी व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने हालांकि इस संभावना से इंकार किया कि हमलावर की कोई ‘‘ आतंकवादी ’’ मंशा थी।अधिकारियों ने गिरिजाघर के प्रवेश द्वारों पर घेराबंदी की। घटना के वक्त...

बर्लिन : पुलिस ने रविवार को बर्लिन के प्रधान गिरिजाघर में एक चाकूधारी व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने हालांकि इस संभावना से इंकार किया कि हमलावर की कोई ‘‘ आतंकवादी ’’ मंशा थी।

अधिकारियों ने गिरिजाघर के प्रवेश द्वारों पर घेराबंदी की। घटना के वक्त करीब सौ लोग गिरिजाघर के अंदर थे और दो पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले कर्मचारियों ने इन लोगों को सुरक्षित निकाला। 

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे के बाद पुलिस ने बर्लिन प्रधान गिरिजाघर में उपद्रवी व्यक्ति के गोली मार दी।’’ पुलिस ने कहा कि उसे पैर में गोली लगी। हमलावर और घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।      

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!