पोप फ्रांसिस की आंत की हुई सर्जरी, कई दिन तक रहेंगे अस्पताल में भर्ती

Edited By Pardeep,Updated: 08 Jun, 2023 06:38 AM

pope francis undergoes intestinal surgery will be hospitalized for several days

पोप फ्रांसिस की बुधवार को यहां एक अस्पताल में आंत की सर्जरी हुई और उन्हें अभी कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है। वेटिकन ने यह जानकारी दी। पोप फ्रांसिस (86) हर्निया की समस्या से पीड़ित थे। यह उन्हें होने वाली नवीनतम बीमारी है।

रोमः पोप फ्रांसिस की बुधवार को यहां एक अस्पताल में आंत की सर्जरी हुई और उन्हें अभी कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है। वेटिकन ने यह जानकारी दी। पोप फ्रांसिस (86) हर्निया की समस्या से पीड़ित थे। यह उन्हें होने वाली नवीनतम बीमारी है। दो साल पहले उनकी बड़ी आंत का हिस्सा हटा दिया गया था। वेटिकन ने कहा कि फ्रांसिस (86) को सर्जरी की प्रक्रिया के लिए सामान्य एनेस्थीसिया दिया गया और तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कोई जटिलता नहीं हुई। उसने बताया वह कई दिन तक रोम के गेमेली अस्पताल में भर्ती रहेंगे। 

ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें 2021 में कराई गई बड़ी आंत की सर्जरी के बाद हर्निया की शिकायत हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि ‘हर्निया' का बनना आंत की सर्जरी के बाद पैदा होने वाली एक समस्या है। फ्रांसिस ने दो साल पहले, बड़ी आंत के संकुचन से होने वाली परेशानी से निजात पाने के लिए इसे शरीर से निकलवा दिया था। पोप के पास सर्जरी कराने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था, क्योंकि उन्हें इस साल गर्मियों में कई यात्राएं करनी हैं। 

येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में कोलन एवं रेक्टल सर्जरी के प्रमुख डॉ वाल्टर लोंगो ने कहा, ‘‘आंत में रक्त आपूर्ति बाधित होने से शरीर के इस महत्वपूर्ण अंदरूनी अंग को काफी नुकसान पहुंचता है।'' उन्होंने कहा कि फ्रांसिस कुछ हफ्तों के बाद ठीक हो जाएंगे, लेकिन वृद्धावस्था के कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके जैसे एक वृद्ध व्यक्ति को सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने में जोखिम है, लेकिन यदि उन्होंने यह करा ली तो वह ठीक हो जाएंगे।'' 

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2021 में फ्रांसिस को 33 सेंटीमीटर (13) इंच लंबी बड़ी आंत निकलवाने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। वह आंत में जलन और उसके संकुचन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। इससे पहले फ्रांसिस अपनी कार से पूर्वाह्न 11 बजे वेटिकन से रवाना हुए और करीब 20 मिनट बाद अस्पताल पहुंच गए। जांच कराने के लिए वह मंगलवार को भी अस्पताल गए थे। मार्च के अंत में भी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्होंने श्वासनली में सूजन का उपचार कराया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!