Edited By Isha,Updated: 29 Jun, 2018 02:11 PM
35 वर्षीय योंग यू जो अपनी गर्भवती पत्नी का दायां हाथ और बाएं हाथ की दो उंगलियों को काटकर भागने की फिराक में था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अमेरिका से कनाडा फरार होने के लिए
वॉशिंगटनः 35 वर्षीय योंग यू जो अपनी गर्भवती पत्नी का दायां हाथ और बाएं हाथ की दो उंगलियों को काटकर भागने की फिराक में था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अमेरिका से कनाडा फरार होने के लिए नियाग्रा जल प्रपात को तैरकर पार करने की कोशिश में था। तभी पुलिस ने 35 वर्षीय योंग यू को नियाग्रा फॉल्स के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि यू ने ब्रुकलिन में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। उसने दाहिने हाथ को कोहनी के ऊपर से काट दिया था और बाएं हाथ की दो उंगलियों को भी काट कर अलग कर दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उसका हाथ तो डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ दिया। मगर, महिला की उंगलियों को नहीं जोड़ा जा सका। पुलिस ने कहा कि वह महिला और उसका बच्चा, दोनों सुरक्षित हैं।
डिप्टी मार्शल ब्रेंट नोवाक ने कहा कि उसने लाइफ सेविंग जैकेट खरीदा था। लिहाजा, हम यह मानकर चल रहे हैं कि वह तैर कर कनाडा पहुंचने की योजना बना रहा था।यू ने पहले एक बस ड्राइवर से बात की और बस की डिग्गी में छुपकर कनाडा ले चलने की बात की थी। मगर, ड्राइवर ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया था। यू पर फर्स्ट डिग्री असाल्ट (हमले) का आरोप लगाया गया है।