पहली बार ‘ब्लाइंड डेट’ पर मिले थे प्रिंस हैरी और मेगन,19 मई को हो जाएंगे एक

Edited By Isha,Updated: 19 Apr, 2018 03:14 PM

prince harry and megan met on  blind date  for the first time on may 19

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल जब पहली बार ‘ब्लाइंड डेट ’ पर मिले थे तब उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि यह साथ जीवनभर का रहने वाला है। पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे

लंदनः प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल जब पहली बार ‘ब्लाइंड डेट ’ पर मिले थे तब उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि यह साथ जीवनभर का रहने वाला है। पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठने के बाद अब बारी परिणय सूत्र में बंधने की है।

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करेंगे।      जुलाई 2016 में जब मेगन लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी। जोड़े ने बाद में खुलासा किया था कि अचानक हुई इस मुलाकात से पहले वे एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे।      पहली मुलाकात के बाद उनके बीच नजदीकियां तेजी से बढीं और हैरी ने मेगन को शाही परिवार का सदस्य बनाने का फैसला कर लिया।
PunjabKesari
हैरी का कहना है कि मेरे ऊपर इतनी तेजी से मेगन का प्यार का जादू छाना इस बात की पुष्टि करता है कि कायनात मेरे प्यार के साथ है। सबकुछ शानदार है। ’’ वैसे इन दोनों का रिश्ता मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रहा लेकिन जब वे सबके सामने आए तो छा गए। मेगन 34 साल की हैं और तीन साल पहले उनका तलाक हो चुका है जबकि हैरी 31 वर्ष के हैं और उनके नाकाम प्यार के कुछ किस्से हैं तथा उनका दस साल का सेना का कार्यकाल रहा है।

हैरी ने पहली मुलाकात याद करते हुए कहा कि जब वह कमरे में दाखिल हुए और उन्होंने मेगन को देखा तो यह उनके लिए सुंदर आश्चर्य था। हैरी ने कहा कि पूरे शाही परिवार ने उनके रिश्ते को पसंद किया और उन्हें सहयोग दिया। दोनों ने पिछले साल 27 नवंबर को अपने संबंधों की घोषणा की थी। वह एक दिसंबर को पहली बार हैरी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं और उन्होंने क्रिसमस भी शाही परिवार के साथ ही मनाया था।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!