प्रिंस हैरी और मेगन ने नवजात बेटे का रखा Special नाम

Edited By Tanuja,Updated: 09 May, 2019 01:55 PM

prince harry and meghan s son named archie harrison

ब्रिटेन के शाही घराने में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने बुधवार को 6 मई को जन्मे अपने बच्चे का नाम आर्ची रखने की घोषणा की

लंदनः ब्रिटेन के शाही घराने में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने बुधवार को 6 मई को जन्मे अपने बच्चे का नाम आर्ची रखने की घोषणा की। आर्ची राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में सातवें नंबर हैं। क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के आर्ची को अपने आठवें और नवजात प्रपौत्र के तौर पर परिचित कराने के बाद बच्चे के नाम की घोषणा की गई।

 


PunjabKesari

शाही दंपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे का पूरा नाम 'आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर होगा। इसके साथ ही उन्होंने आर्ची के साथ परिवार के सभी सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अलावा मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी नजर आ रही हैं।
PunjabKesari
मेगन ने छह मई को बच्चे को जन्म दिया था। मेगन ने नवजात के बारे में कहा, ‘‘ वह बहुत प्यारा है और शांत है। वह सपने की तरह है।'' एक मां के रूप में अपने पहले दिन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ यह जादू है। मेरे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ इंसान हैं। मैं काफी खुश हूं।'' वहीं हैरी ने कहा, ‘‘ यह वाकई बहुत सुखद है। परवरिश एक अलग एहसास है।''

 

PunjabKesari

बता दें कि क्वीन  एलिजाबेथ द्वितीय की चौथी पीढ़ी का यह आठवां बच्चा है, जो ब्रिटिश सिंहासन का सातवां उम्मीवार होगा।  प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और अक्टूबर 2018 में उन्होंने मर्केल के गर्भवती होने की खबर साझा की थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!