मंगेतर के कहने पर प्रिंस हैरी दे रहे सेहत पर ध्यान, शराब और नॉनवेज भी छोड़ा

Edited By Isha,Updated: 01 May, 2018 05:41 PM

prince harry left the cigarette on the say of the fiance away from alcohol

ब्रिटेन के प्रिंस प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्केल की शादी इन दिनों सुर्ख़ियों में है, यह शादी पुरे विश्व की शाही शादियों में से एक होगी। शादी की तैयारियां तो जोरों-शोरों से चल ही रही है

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्केल की शादी इन दिनों सुर्ख़ियों में है, यह शादी पुरे विश्व की शाही शादियों में से एक होगी। शादी की तैयारियां तो जोरों-शोरों से चल ही रही है, लेकिन अब प्रिंस ने अपनी सेहत को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मेगन मार्केल के कहने पर प्रिंस अब अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने स्मोकिंग बंद कर दी है, साथ ही वे डायट भी नहीं ले रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में प्रिंस हैरी ने अपना वजन भी कम किया है, साथ ही अपने लुक में भी बदलाव किया है। एक बार मेगन ने उनसे कहा था कि वे हेल्दी लाइफस्टाइल जीने वाले लोगों के आसपास रहें, ताकि वे भी अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रह सकें। मेगन ने प्रिंस से हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा था कि यह एक ब्लाइंड डेट थी, हम दोनों ड्रिंक के लिए मिले थे लेकिन जल्द ही आपस में घुल-मिल गए थे।
PunjabKesari
आपको बता दें कि इससे पहले बिट्रेन के प्रिंस हैरी और उनकी मंगेतर मेगन मार्कल ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों से उन्हें तोहफे देने की बजाय चुनिंदा चैरिटी संगठनों को सहायता देने को कहा था। इनमे भारत की मुंबई स्थित एक चैरिटी भी शामिल है, जो महिलाओं के सेनेटरी पैड्स बनाने का काम करती है। इसके अलावा इस शादी को लेकर एक बड़ी खबर यह भी आई थी, कि इसमें कई बड़े राजनेताओं को निमंत्रण नहीं दिया गया है, जिसमे अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम भी शामिल है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!