प्रिंस हैरी ने किया मेगन का बचाव, कहा- पत्नी के खिलाफ निर्मम अभियान चला रहा मीडिया

Edited By Tanuja,Updated: 03 Oct, 2019 03:15 PM

prince harry releases forceful statement defending meghan

ब्रिटेन के प्रिंस ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी ने तथाकथित ‘प्रेस पैक’ (पत्रकारों का झुंड) पर आरोप लगाया कि ...

लंदनः ब्रिटेन के प्रिंस ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी ने तथाकथित ‘प्रेस पैक’ (पत्रकारों का झुंड) पर आरोप लगाया कि पिछले नौ महीने से मीडिया द्वारा उनकी पत्नी को निशाना बनाया जा रहा है। हैरी ने बुधवार को अपनी पत्नी मेगन मार्कल के बचाव में आते हुए कहा कि मीडिया का एक तबका उनकी पत्नी के खिलाफ निर्मम अभियान चला रहा है और उनकी पत्नी के साथ वैसा ही व्यवहार कर रहा है जैसा उनकी मां और प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना के साथ किया गया था।


प्रिंसेस डायना की मौत 36 साल की उम्र में 1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में हो गई थी। कहा जाता है कि पपराजी द्वारा डायना का पीछा किया जा रहा था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, मेरी पत्नी एक ब्रिटिश टेबलॉयड की नयी शिकार बन गई है। इस तरह के प्रेस बिना परिणाम का सोचे लोगों के खिलाफ निर्मम अभियान चलाते हैं। पिछले साल से यह अभियान मेरी पत्नी के गर्भकाल के दौरान और अब बेटे आर्ची के पालन पोषण के दौरान भी चल रहा है।’’

 

प्रिंस ने कहा, ‘‘ मैंने अपनी मां खो चुका हूं और अब मैं अपनी पत्नी को इसी मजबूत ताकत का शिकार होते हुए देख रहा हूं। मैं उसे लंबे समय तक दुखी होते हुए देखता रहा। पीछे हट जाना और कुछ नहीं करना, उन सारे विश्वासों के खिलाफ होगा जिसमें हमारा विश्वास है।’’ यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजपरिवार ने संबंधित टैबलॉयड के खिलाफ मुकदमा शुरू किया है। दरअसल टैबलॉयड ने मार्कल द्वारा अपने पिता को लिखे गए एक हस्तलिखित पत्र को प्रकाशित किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!