दादा फिलिप के अंतिम संस्कार में जाएंगे प्रिंस हैरी, मेगन मार्केल नहीं होंगी शामिल

Edited By Tanuja,Updated: 12 Apr, 2021 01:19 PM

prince philip s funeral will include prince harry not megan merkel

ब्रिटिश क्वीन के एलिजाबेश के पति ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप जिनका निधन 9 अप्रैल को हो गया था, का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को होगा। इस बीच दावा किया जा रहा है कि ...

लंदन: ब्रिटिश क्वीन के एलिजाबेश के पति ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप जिनका निधन 9 अप्रैल को हो गया था, का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को होगा। इस बीच दावा किया जा रहा है कि प्रिंस हैरी   दादा  प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में जाएंगे जबकि मेगन मार्केल नहीं जाएंगी। हालांकि  मेगन मार्केल द्वारा पिछले दिनों ब्रिटेन के शाही परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाना इसके पीछे की वजह नहीं है।  मेगन दूसरी बार मां बनने जा रही हैं ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हें सलाह दी है कि वह किसी भी तरह की यात्रा न करें।

 

पीपल मैगजीन और द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने न्यूज ब्रिफिंग के दौरान पत्रकारों को बताया कि मेगन के फिजिशियंस ने उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है। मेगन एक बेटी को जन्म देने वाली हैं  जिसका खुलासा उन्होंने ओपरा विनफ्रे को दिए एक इंटरव्यू में किया था। हार्पर्स बाजार ने सूत्रों के हवाले से यह कहा है कि मेगन ने प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में प्रिंस हैरी के साथ जाने के लिए हर मुमकिन कोशिशें की हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें अपने फिजिशियन से मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिला है।

 

बता दें कि प्रिंस फिलिप के निधन के बाद शुक्रवार को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने एक संयुक्त बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- रॉयल हाइनेस ड्यूक ऑफ एडिनबरा 1921-2021 की प्यार भरी याद में, आपकी सेवा के लिए धन्यवाद, आपको बहुत याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जब ओपरा को मेगन और प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू दिया था  तो उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। मेगन ने इस इंटरव्यू में उन दिनों को याद किया था जब वह पैलेस में रहा करती थीं। इस इंटरव्यू में मेगन ने कई आरोप शाही परिवार पर लगाए थे व  बताया था कि शाही घराने में उनके बेटे आर्ची के रंग को लेकर काफी बातें हुआ करती थीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!