बगदाद में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 16 की मौत, 47 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 07 Dec, 2019 05:14 AM

protesters opened fire in baghdad 16 killed 47 injured

इराक की राजधानी बगदाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की, जिसके कारण 16 प्रदर्शनकारी मारे गए तथा लगभग 47 प्रदर्शनकारी घायल हो हुए हैं। सुरक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर...

बगदादः इराक की राजधानी बगदाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की, जिसके कारण 16 प्रदर्शनकारी मारे गए तथा लगभग 47 प्रदर्शनकारी घायल हो हुए हैं।

सुरक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि चार पहिया वाहनों में आए अज्ञात बंदूकधारियों ने मध्य बगदाद के अल-खलानी स्क्वायर में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। सूत्र ने बताया, ‘‘गोलीबारी में 16 प्रदर्शनकारी मारे गए तथा लगभग 47 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।'' 

उल्लेखीय है कि इराक की राजधानी बगदाद सहित देश के विभिन्न इलाकों में बड़े सुधार, भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने, लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा रोजगार के अवसर उत्पन्न करने की मांग को लेकर अक्टूबर के शुरुआती दिनों से ही प्रदर्शन हो रहे हैं।       

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!