Edited By PTI News Agency,Updated: 27 May, 2020 11:44 PM
बीजिंग, 27 मई (भाषा) ब्रिक्स समूह देशों के नव विकास बैंक (न्यू डेवलपमेंट बैंक) ने बुधवार को मार्कोस प्राडो ट्रॉयजो को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया। वह ब्राजील के वित्त मंत्री रह चुके हैं।
बीजिंग, 27 मई (भाषा) ब्रिक्स समूह देशों के नव विकास बैंक (न्यू डेवलपमेंट बैंक) ने बुधवार को मार्कोस प्राडो ट्रॉयजो को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया। वह ब्राजील के वित्त मंत्री रह चुके हैं।
वह भारतीय बैंक अधिकारी के.वी. कामथ का स्थान लेंगे। कामथ 2015 से बैंक के अध्यक्ष थे। वह बैंक गठन के बाद बनने वाले पहले अध्यक्ष हैं।
बैंक के निदेशक मंडल ने ट्रॉयजो के अलावा भारतीय स्टेट बैंक के अनिल किशोरा को नव विकास बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
ब्रिक्स समूह देशों में भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। यह विकासशील देशों का सहयोग मंच है। नव विकास बैंक का मुख्यालय चीन के शंघाई में है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।