विकासात्मक चुनौतियों से निपटने में भारत की मदद कर सकता है अमेरिका : अधिकारी

Edited By PTI News Agency,Updated: 24 Jul, 2020 08:59 AM

pti international story

वाशिंगटन, 24 जुलाई (भाषा) ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से अभिनव वित्तीय साधन के जरिए निपटने में मदद की पेशकश की है।

वाशिंगटन, 24 जुलाई (भाषा) ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से अभिनव वित्तीय साधन के जरिए निपटने में मदद की पेशकश की है।


यूएसएआईडी के कार्यकारी प्रशासक जॉन बार्सा ने हाउस फॉरन अफेयर्स कमिटी के सदस्यों से कहा, ‘‘ हम अभी अमेरिका-भारत विकास फाउनडेशन में प्रस्ताव रख रहे हैं, जिसमें हम भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए उसे अपने ही संसाधनों को इकट्ठा करने में मदद करेंगे।’’

विदेशी सहायता के लिए राजकोषीय 2021 बजट अनुरोध पर सुनवाई के दौरान उन्होंने कांग्रेस समिति से कहा कि ट्रम्प प्रशासन को भारत के साथ अपने संबंधों पर गर्व है।

बार्सा ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ संबंध एक शानदार सफलता की कहानी है, ‘‘हम उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं’’।

इस बीच, सांसद जोई विल्सन ने कहा कि वह भारत के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंधों से उत्साहित हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!