चीन में भयानक बाढ़ से 25 अरब अमेरिकी डॉलर की क्षति

Edited By PTI News Agency,Updated: 13 Aug, 2020 04:53 PM

pti international story

बीजिंग, 13 अगस्त (एपी) चीन में गर्मी के महीने में आई बाढ़ से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है या फिर लापता हैं। वहीं इस भयानक प्राकृतिक आपदा से सीधे तौर पर 25 अरब अमेरिकी डॉलर की क्षति पहुंची है। आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह...

बीजिंग, 13 अगस्त (एपी) चीन में गर्मी के महीने में आई बाढ़ से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है या फिर लापता हैं। वहीं इस भयानक प्राकृतिक आपदा से सीधे तौर पर 25 अरब अमेरिकी डॉलर की क्षति पहुंची है। आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जल इकाईयों में जलस्तर बढ़ने से देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में बाढ़ आई। भले ही बाढ़ की चपेट से बड़े शहर ज्यादातर सुरक्षित ही रहे लेकिन वुहान में कोविड-19 महामारी के प्रसार के बाद देश में पहले से ही हुई आर्थिक क्षति को बाढ़ ने और बढ़ा दिया है।
आपात स्थिति प्रबंधन के उप मंत्री झाउ शियुवेन ने संवादताओं को बताया कि 219 लोगों को या तो लापता या मृतक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 54,000 घर नष्ट हो गए हैं।

बाढ़ से 25.7 अरब अमेरिकी डॉलर की क्षति हुई है, जो कि पिछले पांच वर्षों में हुई औसत क्षति से 15.9 फीसदी ज्यादा है। चीन दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन देश के भीतर बाजार में मांग में कमी और बढ़ती कीमतों के बीच वृद्धि दर धीमी हुई है।

एपी स्नेहा नरेश नरेश 1308 1653 बीजिंग

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!