Edited By rajesh kumar,Updated: 14 Aug, 2020 11:42 AM
अमेरिका के न्यायिक विभाग ने क्रिप्टोकरेंसी खातों से लाखों डॉलर जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट ग्रुप सहित कई आतंकवादी संगठन अपनी गतिविधियों के लिए धन जुटाने को इन खातों पर निर्भर करते हैं।
वाशिंगटन: अमेरिका के न्यायिक विभाग ने क्रिप्टोकरेंसी खातों से लाखों डॉलर जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट ग्रुप सहित कई आतंकवादी संगठन अपनी गतिविधियों के लिए धन जुटाने को इन खातों पर निर्भर करते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा कि ये समूह अपनी गतिविधियों के लिए धन प्राप्त करने के लिए इन खातों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें बोगस घोटाला भी शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच सुरक्षा उपकरण बेचने के नाम पर यह घोटाला किया गया है।
करीब 20 लाख डालर जब्त
अधिकारियों ने बताया कि यह आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़ी सबसे बड़ी डिजिटल मुद्रा की जब्ती की कार्रवाई हुई है। विभाग ने कहा है कि उसने करीब 20 लाख डालर जब्त किये हैं और कुछ और की उम्मीद है। विभाग ने 300 क्रिप्टोकरेंसी खातों और चार वेबसाइट्स को भी जब्त किया है। इन खातों से जब्त धन को आतंकवादी हमले के शिकार लोगों को दिया जायेगा।