Edited By PTI News Agency,Updated: 22 Oct, 2020 07:32 PM
वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने विशिष्ट कामकाज के लिये एच1बी अल्पकालिक व्यावसायिक वीजा जारी नहीं करने का प्रस्ताव किया है।
वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने विशिष्ट कामकाज के लिये एच1बी अल्पकालिक व्यावसायिक वीजा जारी नहीं करने का प्रस्ताव किया है।
तरह के वीजा के तहत कई प्रौद्योगिकी कंपनियां अपने पेशेवरों को अमेरिका में अपने ग्राहकों के कार्यस्थल पर ही काम को पूरा करने के लिये भेजती हैं। इस तरह के वीजा पर रोक लगने का सैकड़ों भारतीय पेशेवरों पर असर होगा।
सरकार ने इस कदम को बुधवार को सार्वजनिक किया। यह ऐसे समय किया गया है, जब तीन नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। इसका असर ऐसी भारतीय कंपनियों के ऊपर पड़ सकता है, जो छोटी अवधि के लिये कार्य संपन्न करने को पेशेवरों को अमेरिका भेजती हैं।
इस तरह के बदलावों से अमेरिका के कार्यबल पर विदेशी कार्यबलों के पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सकेगा।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।