एक राष्ट्रीय रजिस्ट्री बनाई जाए, दर्ज हों पुलिस अधिकारियों के कदाचार : हैरिस

Edited By PTI News Agency,Updated: 29 Oct, 2020 12:43 PM

pti international story

वाशिंगटन, 29 अक्टूबर (भाषा)फिलाडेल्फिया में पुलिस अधिकारियों द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति पर गोली चलाने को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने पुलिस की एक...

वाशिंगटन, 29 अक्टूबर (भाषा)फिलाडेल्फिया में पुलिस अधिकारियों द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति पर गोली चलाने को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने पुलिस की एक ऐसी राष्ट्रीय रजिस्ट्री बनाने की मांग की है, जिसमें पुलिस अधिकारियों के कदाचार का लोखाजोखा हो।


फिलाडेल्फिया में सोमवार दोपहर पुलिस ने एक अश्वेत व्यक्ति वाल्टर वॉलेस जूनियर (27) को गोली मार दी थी। पुलिस के अनुसार उसके हाथ में चाकू था और अधिकारियों के कहने पर भी उसने उसे नहीं फेंका। वहीं परिवार का कहना है कि अधिकारियों को पता था कि उनका बेटा एक मानसिक रोगी है।

मंगलवार रात वॉलेस की मौत के बाद करीब 500 लोगों ने फिलाडेल्फिया पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन भी किया था।

एरिजोना में एक रैली के दौरान एक सवाल के जवाब में हैरिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में चर्चा की और वह पुलिस अधिकारियों की एक राष्ट्रीय रजिस्ट्री बनाने के समर्थन में हैं, जिनमें ऐसे अधिकारियों का लोखा जोखा हो।





यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!