ट्रंप ने अपने विदाई भाषण में नए प्रशासन को दी शुभकामनाएं

Edited By PTI News Agency,Updated: 20 Jan, 2021 08:42 PM

pti international story

वाशिंगटन, 20 जनवरी (भाषा) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को सुरक्षित रखने और समृद्ध बनाने के अभियान में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के सफल रहने की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वाशिंगटन, 20 जनवरी (भाषा) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को सुरक्षित रखने और समृद्ध बनाने के अभियान में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के सफल रहने की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी लोगों को अपने साझा मूल्यों के प्रति एकजुट होना चाहिए और पक्षपातपूर्ण नफरत की भावना से ऊपर उठना चाहिए।

ट्रंप का यह विदाई भाषण व्हाइट हाउस ने मंगलवार को जारी किया।
बाइडन आज यानी बुधवार को राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। अपने संदेश में ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर सेवाएं देना एक ऐसा सम्मान है जिसकी व्याख्या नहीं की जा सकती।

ट्रंप ने कहा, ‘‘इस अभूतपूर्व विशेषाधिकार के लिए आपका शुक्रिया। यह वास्तव में एक बड़ा सम्मान था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस सप्ताह हमने एक नए प्रशासन का आरंभ किया। अमेरिका को सुरक्षित रखने और समृद्ध बनाने के लिए उनकी (बाइडन की) सफलता की कामना करता हूं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और चाहते हैं कि वे सौभाग्यशाली रहें।’’
ट्रंप ने लगभग 20 मिनट के वीडियो में अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) पर अपने समर्थकों के छह जनवरी के हमले पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कैपिटल (संसद भवन) पर हमले से सभी अमेरिकी आतंकित हो गए थे। यह उन सभी चीजों पर हमला है जिन पर एक अमेरिकी होने के नाते हम गौरव महसूस करते हैं। इसे कभी भी बर्दाशत नहीं किया जा सकता। अब पहले से कहीं ज्यादा हमें अपने साझा मूल्यों के वास्ते एकजुट होना चाहिए और पक्षपातपूर्ण नफरत की भावना से ऊपर उठना चाहिए।’’
इस दौरान उन्होंने 20 जनवरी, 2017 से 20 जनवरी 2021 तक की अमेरिकी सरकार की अहम उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि उनके प्रशासन ने किसी की सोच से भी कहीं ज्यादा हासिल किया।

ट्रंप ने कहा,‘‘ हमने स्वदेश में अमेरिकी ताकतों और विदेशों में अमेरिकी नेतृत्व को मजबूत किया। दुनिया फिर हमारा आदर कर रही है। कृपया करके उस आदर को खोइएगा नहीं। ’’
उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने अमेरिकी गठबंधन को पुनर्जीवित किया और दुनिया के देशों को चीन के विरोध में खड़ा करने का काम किया और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!