खास है इंडोनेशिया का ये बदबूदार फल, कीमत है 1000 डॉलर

Edited By Tanuja,Updated: 01 Feb, 2019 02:13 PM

pungent  j queen  durians sell for 1 000 in indonesia

इंडोनेशिया का एक बदबूदार फल आजकल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। देखने में ये फल किसी सामान्य कटहल जैसा दिखता है, लेकिन इसकी कीमत ने इसे खास बना दिया है

जकार्ताः  इंडोनेशिया का एक बदबूदार फल आजकल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। देखने में ये फल किसी सामान्य कटहल जैसा दिखता है, लेकिन इसकी कीमत ने इसे खास बना दिया है। इस एक फल की कीमत है 1000 डॉलर। चौंक गए न, लेकिन यहां भारतीय कटहल की बात नहीं हो रही है, बल्कि इंडोनेशिया का कटहल सरीखा ये फल बहुत खास है। इसलिए लोग इसके एक फल के लिए 1000 डॉलर तक खुशी-खुशी चुका रहे हैं।

स्थानीय भाषा में इस फल को जे-क्वीन कहा जाता है। उच्च दर्जे के स्वाद के चलते एशिया के कई हिस्सों में यह मशहूर है। यहां के मध्य जावा में पैदा होने वाली प्रजाति के फल को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। दरअसल बीते सीजन में इस फल की पैदावार बहुत कम हुई लेकिन एक नए उर्वरक के इस्तेमाल से इस बार इस फल की बंपर पैदावार हुई है। पकने पर इस फल की गंध बर्दाश्त से बाहर होती है, लिहाजा दक्षिणी-पूर्वी एशिया के कई देशों में हवाई अड्डों, सार्वजनिक यातायात और होटल आदि में इसे प्रतिबंधित किया गया है।

इंडोनेशिया में बिकने वाला जे-क्वीन फल इसलिए और खास बन जाता है, क्योंकि इसकी कीमत वहां की प्रति व्यक्ति औसत आय से कहीं ज्यादा है। इंडोनेशिया में प्रति व्यक्ति आय मात्र 13652 रुपए महीना है। ऐसे में बहुत से लोगों के लिए 1000 डॉलर प्रति पीस की कीमत पर इस फल को खरीद पाना संभव नहीं है। लिहाजा लोग मॉल में केवल इस फल को देखने और इसके साथ सेल्फी लेने के लिए आ रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!