साईबेरिया में बह गया डीजल ईंधन, पुतिन ने किया आपातकाल घोषित

Edited By Tanuja,Updated: 04 Jun, 2020 11:16 AM

putin declares state of emergency over siberian fuel spill

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साईबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने की घटना के बाद आपातकाल ...

 

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साईबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने की घटना के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है। घटना शुक्रवार को मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा संयंत्र में हुई। ईंधन को आंबरनया नदी में मिलने से रोकने के लिये अवरोधक लगाए गए हैं।

 

नदी से एक झील निकलती है जो आगे चलकर एक नदी से मिल जाती है। यह नदी पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आर्कटिक महासागर की ओर जाती है। पुतिन ने बुधवार को अधिकारियों को इस बहाव से होने वाले नुकसान को कम से कम पर रोकने का आदेश दिया। हालांकि वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड-रूस के संचालक एलेक्सी निजिनिकोव ने कहा कि इससे मछलियों और अन्य संसाधनों को नुकसान होगा। कुल मिलाकर एक करोड़ 30 लाख डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!