पुतिन, मर्केल ने ईरान परमाणु समझौते को लेकर की पुष्टि

Edited By Isha,Updated: 11 May, 2018 05:08 PM

putin merkel confirming iran s nuclear deal

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने ईरान परमाणु समझौते को बनाये रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की आज पुष्टि की। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में

मास्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने ईरान परमाणु समझौते को बनाये रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की आज पुष्टि की। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में यह प्रतिबद्धता जाहिर की।  अमेरिका ने हाल में ईरान परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया था।

क्रेमलिन ने एक बयान में बताया ,‘‘ अमेरिका के इस समझौते से पीछे हट जाने के बाद संयुक्त व्यापक योजना की कार्यवाही पर चर्चा हुई। अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिरता के ²ष्टिकोण से समझौते को बनाये रखने के महत्व पर जोर दिया गया। ’’      
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!