पुतिन ने बाढ़ प्रभावित इरकुत्स्क क्षेत्र में सेना को भेजने का दिया आदेश

Edited By Pardeep,Updated: 30 Jun, 2019 10:10 PM

putin orders to send army to flood affected irkutsk region

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को बाढ़ प्रभावित इरकुत्स्क क्षेत्र जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य में सेना को लगाने का निर्देश दिया है। पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा,...

मास्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को बाढ़ प्रभावित इरकुत्स्क क्षेत्र जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य में सेना को लगाने का निर्देश दिया है। पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने रविवार को यह जानकारी दी।
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘पुतिन ने ब्रात्स्क में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर रात हुई बैठक के दौरान रक्षा मंत्री को जरूरत पडने पर आपातकाल मंत्रालय के साथ में राहत एंव बचाव कार्यों में सेना को लगाने का आदेश दिया।'' पुतिन ने रविवार को ब्रात्स्क का दौरा किया और वहां के स्थानीय अधिकारियों और संघीय एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की। इरकुत्स्क क्षेत्र में भीषण बाढ़ के कारण इस समय आपातकाल लागू है।
PunjabKesari
इस दौरान पुतिन ने कहा कि वह बाढ़ की स्थिति को लेकर तीन जुलाई को मास्को में एक और बैठक करेंगे। स्थानीय सरकार के अनुसार बाढ़ के कारण 1,700 आवासीय इमारतें प्रभावित हुई हैं। वहीं इरकुत्सक क्षेत्र में स्थित रूस के आपातकालीन मंत्रालय के कार्यालय ने शनिवार को बताया कि बाढ़ के कारण 3,700 घर प्रभावित हुए हैं।  बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 42 अस्थाई शिविर बनाए गए हैं, जिसमें से 15 शिविरों में 1,300 से अधिक लोग रह रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!