पुतिन ने की अमेरिका की तारीफ, ट्रंप ने कहा शुक्रिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 12:13 PM

putin praises america trump says thank you

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘अमेरिका के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन की प्रशंसा करने के लिए’’ अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन का शुक्रिया अदा किया। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन...

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘अमेरिका के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन की प्रशंसा करने के लिए’’ अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन का शुक्रिया अदा किया। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप की सराहना करने के बाद दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत की है।  

व्हाइट हाउस ने अपने एक ब्यौरे में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन की प्रशंसा वाॢषक सम्मेलन में करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया अदा किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान दोनों राष्ट्रपतियों ने उत्तर कोरिया में ‘‘खतरनाक स्थिति’’ से निपटने के लिए एकसाथ काम करने पर भी चर्चा की। पुतिन ने कहा था कि ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर थोड़े से समय में ही ‘‘कई अहम उपलब्धियां हासिल’’ कर ली हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!