Edited By Tanuja,Updated: 08 May, 2018 04:35 PM
चौथी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने संसद में प्रधानमंत्री पद के लिए वर्तमान पी.एम. दमित्री मेदवेदेव के नाम का प्रस्ताव पेश किया...
मॉस्कोः चौथी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने संसद में प्रधानमंत्री पद के लिए वर्तमान पी.एम. दमित्री मेदवेदेव के नाम का प्रस्ताव पेश किया। रूसी सरकार के मुख्यालय क्रेमलिन ने एक बयान में कहा ‘‘ पुतिन ने प्रधानमंत्री नियुक्त करने की खातिर संसद की सहमति हासिल करने के लिए दमित्री मेदवेदेव की उम्मीदवारी सौंपी। ’’
52 साल के मेदवेदेव 2008 से 2012 के बीच रूस के राष्ट्रपति रह चुके हैं जबकि पुतिन रूसी संविधान द्वारा निर्धारित लगातार अधिकतम दो कार्यकाल के प्रावधान के चलते राष्ट्रपति नहीं बन पाए थे। इसके बाद एक समझौते के तहत पुतिन 2012 में फिर से राष्ट्रपति बन गए जबकि मेदवेदेव प्रधानमंत्री बने। दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन का यह कदम इस बात की ओर संकेत करता है कि वह अपनी नीतियों को जारी रखना चाहते हैं।