पुतिन ने यूरोपीय संघ के साथ संबंध बेहतर करने के लिए इटली से मांगी मदद

Edited By vasudha,Updated: 05 Jul, 2019 10:45 AM

putin sought italy for better relations with the european union

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीरवार को इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते से मुलाकात की। इस दौरान  पुतिन ने यूरोपीय संघ और रूस के बीच संबंधों को सुधारने और मॉस्को पर प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए मदद मांगी है...

इंटरनेशनल डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीरवार को इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते से मुलाकात की। इस दौरान पुतिन ने यूरोपीय संघ और रूस के बीच संबंधों को सुधारने और मॉस्को पर प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए मदद मांगी है। 

रोम की एक दिवसीय यात्रा के दौरान कोंते से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा उन्हें उम्मीद है कि रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा करने के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से होने वाले नुकसान के बारे में इटली ईयू को समझाएगा। कोंते के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस के बाजार में अरबों का सामान बेचने का मौका गंवा दिया। इसका मतलब है कि हम सभी का नुकसान हुआ। 

वहीं कोंते ने कहा कि वह रूस और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को बहाल करने की पूरी कोशिश करेगा। पिछले चार वर्ष में पहली बार रोम की यात्रा पर गए पुतिन ने ‘‘ स्थायी वार्ता'' के लिए पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और तमाम बातों पर चर्चा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!