जापान में फिर दिखी ओरफिश, लोगों को सताने लगा भयंकर भूकंप का डर

Edited By Tanuja,Updated: 28 Feb, 2019 05:25 PM

rare oarfish regarded as omens of natural disasters found alive in japan

जापान में एक बार फिर ओरफिश देखने के बाद लोगों को भयंकर फुकुशिमा भूकंप की याद आ गई.। इस बार दो बहुत ही दुर्लभ प्रजाति की ओरफिश जापान के ओकिनावा द्वीप (Okinawa Island) पर पाई गईं...

टोक्योः जापान में एक बार फिर ओरफिश देखने के बाद लोगों को भयंकर फुकुशिमा भूकंप की याद आ गई.। इस बार दो बहुत ही दुर्लभ प्रजाति की ओरफिश जापान के ओकिनावा द्वीप (Okinawa Island) पर पाई गईं। मछली पकड़ने द्वीप पर गए मछवारों के जाल में ये 4 मीटर लंबी दो मछलियां फंस गईं, लेकिन ओकिनावा चुरूमी एक्वेरियम ले जाने से पहले ही दोनों मर गईं।
PunjabKesari
जापान टाइम्स के मुताबिक, इन मछलियों के जाल में फंसने से मछुआरा पहले काफी घबरा गया। इनमें एक मछली की लंबाई 4 मीटर की थी और दूसरी की लंबाई 3.6 मीटर थी, जो द्वीप के सिर्फ 2.5 किलोमीटर पास ही जाल में आ गईं। बता दें, ओरफिश अटलांटिक, इंडिया और पैसेफिक ओशिएन में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाति की मछली है।
PunjabKesari
माना जाता है कि इनका पानी से बाहर दिखना भूपंक की ओर इशारा करता है। 2011 में आए फुकुशिमा भूंकप से कुछ समय पहले ही दर्जनों ओरफिश को समुद्र के किनारे देखा गया था। इस भूंकप में जापान में करीब 20 हज़ार लोगों ने अपनी जान गवाई थी। हालांकि, विज्ञान में किसी भी मछली का प्राकृतिक आपदा से कोई संबंध नहीं पाया गया है। साल 2019 के शुरुआत में भी जापान के समद्री किनारों पर ओरफिश को देखा गया था। इसी वजह से कई लोग घबराए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!