इस च‍िड़‍िया घर में पैदा हुआ दुर्लभ सफेद गैंडा, लुप्त होने वाली थी प्रजाति (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 03 Dec, 2019 04:51 PM

rare southern white rhino born in belgian zoo

बेल्जियम के एक चिड़ियाघर में एक दुर्लभ दक्षिणी सफेद गैंडे ने जन्म लिया है. यह जानकारी चिड़ियाघर ने सोमवार खुद जारी की।बेल्जियम के पैरी डैज़ा चिड़ियाघर ने ...

इंटरनेशनल डेस्कः बेल्जियम के एक चिड़ियाघर में एक दुर्लभ दक्षिणी सफेद गैंडे ने जन्म लिया है. यह जानकारी चिड़ियाघर ने सोमवार खुद जारी की।बेल्जियम के पैरी डैज़ा चिड़ियाघर ने बयान जारी कर कहा है, "सोमवार सुबह एक नर गैंडे ने जन्म लिया है। मदीबा ( मादा ) और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।" बता दें कि लगभग 18 हजार दक्षिणी सफेद गैंडे जंगलों में हैं पर शिकारियों के चलते ये प्रजाति लुप्त होने की स्थिति में है।

 

हर आठ घंटे में एक गैंडे का शिकर कर दिया जाता है   जिसके चलते इस लुप्त होती प्रजाति को बचाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि गैंडे की एक और प्रजाति जो कि ज़मीन पर पाया जाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जानवर है, उत्तरी सफेद गैंडा, ज्यादा खतरे की स्थिति में है क्योंकि इस प्रजाति के दो गैंडे ही बचे हुए हैं। दरअसल जो दो उत्तरी सफेद गैंडे बचे हैं वे दोनों ही मादा हैं इसलिए वक्त रहते इनके जीन्स को संरक्षित किए जाने या कृत्रिम ब्रीडिंग प्रोग्राम शुरू कर लिए जाने की जरूरत है।

 

गौरतलब है कि इस साल जुलाई में सैन डिएगो में एक दक्षिणी सफेद गैंडे ने कृत्रिम इनसेमिनेशन के जरिए जन्म लिया था।चिड़ियघर ने इस तकनीक को पूरी तरह से कारगर बताया है। बेल्जियम चिड़ियाघर में एक और मादा एली जैश्टेशन की प्रक्रिया से गुजर रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक वो बच्चे को जन्म दे देगी। चिड़ियाघर ने बताया ये दोनों नेचुरल प्रेग्नेंसी रही हैं। एली का पहले से एक बच्चा है जिसका नान सेथेंबा है जिसका जन्म 2016 में हुआ था और उसे यूरोप के कैप्टिव ब्रीडिंग कार्यक्रम के तहत स्पेनिश शहर मालागा के चिड़ियाघर भेज दिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!