दुनिया का सबसे ताकतवर देश चूहों के आगे लाचार, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Edited By Tanuja,Updated: 20 Dec, 2018 04:16 PM

rats became challange for us even on the white house lawn

दुनिया का सबसे ताकतवर देश चूहों के आगे लाचार, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक वाशिंगटनः दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका चूहों के आगे लाचार नजर आ रहा है...

वॉशिंगटनः दुनिया का सबसे ताकतवर देश चूहों के आगे लाचार, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक वाशिंगटनः दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका चूहों के आगे लाचार नजर आ रहा है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में चूहों का हर तरफ आतंक छाया हुआ है। चूहों को वाशिंगटन की गलियों में घूमते हुए और खाने की तलाश में कूड़ेदान के आसपास मंडराते देखा जाना एक आम बात है।
PunjabKesari
वाशिंगटन डीसी में औसतन हर पांच फुट की दूरी पर एक चूहा दिखाई देता है। चूहे खाने की तलाश में अपने बिलों से बाहर निकल जाते हैं। अब ये चूहे व्‍हाइट हाउस के लॉन तक पहुंच चुके हैं। व्‍हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आधिकारिक निवास है। एक निजी समाचार चैनल के संवादाता ने चूहों को व्‍हाइट हाउस लॉन में देखा। उन्हें पहले एहसास हुआ कि शायद गिलहरी है, लेकिन बाद में उन्होंने देखा की चूहा लॉन में घूम रहा है।
PunjabKesari
संवादाता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद ये खबर काफी तेज़ी से लोगों के बीच वायरल होने लगी। ये दूसरा मौका है जब अमेरिका में चूहों की चर्चा है। इसके पहले साल 2015 में न्यूयॉर्क शहर की भीड़ भरी सड़क पर लोगों ने चूहे को पिज्‍जा खाते हुए देखा था। उस समय इस घटना पर काफी चर्चा हुई थी। लोगों ने इसे पिज्‍जा रैट का नाम दिया था। इधर व्‍हाइट हाउस लॉन में चूहा दिखाई देने की घटना का लोगों ने सोशल मीडिया साइट पर मीम बनाने भी शुरू कर दिए हैं।
PunjabKesari
कुछ लोगों ने इस घटना पर टिप्‍पणी करते हुए लिखा कि चूहा नौकरी मांगने व्हाइट हाउस आया या डूबता जहाज़ देख कर भाग रहा है। बता दें कि डीसी का हेल्थ डिपार्टमेंट चूहों से निपटने के लिए काफी बड़ी रकम खर्च करता है लेकिन इसके बावजूद चूहों की संख्‍या पर काबू नहीं पाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि चूहों से निपटने के लिए अब अमेरिका को कोई नई रणनीति बनानी पड़ेगी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!