Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 11:24 AM
पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में 2016 में 17 महिलाओं को चाकू मारने और एक की हत्या करने वाले युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। आरोपी युवक मुहम्मद अली (27) ने कई महीनों तक महिलाओं पर हमले कर दहशत फैला रखी थी।
रावलपिंडीः पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में 2016 में 17 महिलाओं को चाकू मारने और एक की हत्या करने वाले युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। आरोपी युवक मुहम्मद अली (27) ने कई महीनों तक महिलाओं पर हमले कर दहशत फैला रखी थी। मुहम्मद अली आमतौर पर कामकाजी महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। वह रात के अंधेरे में निकला करता था, जब सड़कों पर लोगों की संख्या खासी कम होती थी।
'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं को 'मजे के लिए' निशाना बनाता था ताकि लोग दहशत में आएं। वह फिल्मों से प्रेरित होकर इन घटनाओं को अंजाम दे रहा था। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से परेशान होकर पुलिस ने सीरियल चाकूबाज मुहम्मद अली का स्केच जारी किया था। मुहम्मद के हमले का शिकार हुई 26 नर्स अनुम नाज (26) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हमलावर ने अनुम को उस वक्त निशाना बनाया था, जब वह हॉस्टल जा रही थीं।
इस हमले में उनकी सहकर्मी भी बुरी तरह घायल हो गई थीं। उंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट ने अली को 12 अगस्त, 2016 को गिरफ्तार किया था। रावलपिंडी के अतिरिक्त जिला एंव सत्र न्यायाधीश राजा कमर सुल्तान ने मुहम्मद अली को हत्या के आरोप में उम्रकैद और हत्या के प्रयास के आरोप में 10 साल कैद की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के वक्त मुहम्मद अली भी कोर्ट में मौजूद था।