थाईलैंड की रंगीन रातों में सिसकती सैक्स वर्कर्स की  कहानी

Edited By Tanuja,Updated: 28 Apr, 2018 04:12 PM

real life of bar girls in thailand

हर वर्ष लाखों पर्यटक थाईलैंड घूमने जाते हैं। इनमें से कुछ फैमिली टूर पर तो कुछ बैंकॉक और थाईलैंड की रंगीन रातों का मजा लेने के लिए जाते हैं। हर कोई थाईलैंड के रंगीन बाजार को बहुत अच्छे से जानता है, लेकिन  कोई नहीं जानता इन रंगीत रातों के पीछे कितना...

बैंकाकः हर वर्ष लाखों पर्यटक थाईलैंड घूमने जाते हैं। इनमें से कुछ फैमिली टूर पर तो कुछ बैंकॉक और थाईलैंड की रंगीन रातों का मजा लेने के लिए जाते हैं। हर कोई थाईलैंड के रंगीन बाजार को बहुत अच्छे से जानता है, लेकिन  कोई नहीं जानता इन रंगीत रातों के पीछे कितना दर्द छिपा है। थाईलैंड के पटाया और बैंकॉक में बीयर की बहार, बॉडी मसाज, जुएखाने से भरपूर रातें कई सिसकियों की बानगी है।
PunjabKesari
 थाईलैंड में जिस्म का धंधा गैर कानूनी है लेकिन इसे अनदेखा करते हुए लड़कियों ने इसे अपना पेशा बना लिया है और इस समय थाईलैंड में करीब 1 लाख 23 हजार सैक्स वर्कर हैं। कभी बॉडी मसाज के बहाने तो कभी बीयर परोसने के बहाने, ये लड़कियां इस धंधे में लिप्त हैं। नई महिला टूरिज्म मंत्री ने थाईलैंड में सैक्स के कारोबार को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया है पर इन लड़कियों के लिए ये कारोबार जरूरी बन गया है और वो किसी न किसी बहाने से इसे कर ही लेती हैं।
PunjabKesari
बॉडी मसाज और बार गर्ल्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर है।खासकर बाहर से आए पर्यटकों के बीच ये काफी लोकप्रिय है। कुछ लड़कियां मजबूरी में या धोखे से यहां लाई जाती है और इन्हीं रातों के अंधेरे में उनकी जिंदगी गर्त हो जाती है।  इनकी जिंदगी पटाया की बीच और बार के बीच कैद होकर रह गई है जहां चंद डॉलर के बदले ये विदेशी पर्यटकों की मनमानी का शिकार होती हैं। 

PunjabKesari
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!