इस एयरलाइंस ने बनाया विश्व की सबसे लंबी उड़ान का कीर्तिमान

Edited By Tanuja,Updated: 13 Oct, 2018 01:41 PM

record breaking 9 534 mile flight from singapore to new york

सिंगापुर एयरलाइंस ने शुक्रवार को एक नया कीर्तिमान बनाया। विश्व की सबसे लंबी उड़ान भरकर एयरबस का एक जेटलाइनर विमान शुक्रवार को नेवार्क पहुंच गया...

सिंगापुरः  सिंगापुर एयरलाइंस ने शुक्रवार को एक नया कीर्तिमान बनाया। विश्व की सबसे लंबी उड़ान भरकर एयरबस का एक जेटलाइनर विमान शुक्रवार को न्यूयार्क पहुंच गया। सिंगापुर से  न्यूयार्क की यह उड़ान करीब 18 घंटे की थी। यह 2013 में बंद हो चुके हवाईमार्ग पर पुन: परिचालन की शुरुआत भी है। 

सिंगापुर एयरलाइंस के विमान एसक्यू22 ने सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे से बुधवार की रात 11 बजकर 23 मिनट पर उड़ान भरी और करीब 18 घंटे के हवाई सफर के बाद शुक्रवार की सुबह 5.29 बजे न्यूयार्क पहुंचा। यह उउ़ान 17 घंटे 52 मिनट की रही। हालांकि, उड़ान का तय समय 18 घंटे 25 मिनट था।

इस विमान में 150 यात्री तथा चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। इसने उड़ान के दौरान 10,250 मील यानी 16,500 किलोमीटर का सफर तय किया। इससे पहले सबसे लंबी उड़ान का कीर्तिमान कतर एयरवेज के फ्लाइट 921 के नाम था। ऑकलैंड से दोहा के इस सफर में 17 घंटे 40 मिनट का समय लगता है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!