तकरीबन चार लाख डॉलर में नीलाम हुई हैरी पॉटर वाली कुर्सी

Edited By ,Updated: 08 Apr, 2016 08:18 AM

renowned novel harry potter

प्रख्यात उपन्यास हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग की कुर्सी को नीलामी में तकरीबन चार लाख डॉलर (लगभग दो करोड़ 66 लाख रुपए) मिले।

न्यूयार्क: प्रख्यात उपन्यास हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग की कुर्सी को नीलामी में तकरीबन चार लाख डॉलर (लगभग दो करोड़ 66 लाख रुपए) मिले। रिपोर्टों के अनुसार उपन्यासकार रोलिंग ने इसी कुर्सी पर बैठकर हैरी पॉटर के पहली दो सीरीज लिखी थी। इनके नाम‘हैरी पॉटर एंड द फिलासफर्स स्टोन’और‘हैरी पॉटर एंड द चैंबर आफ सीक्रेट्स’हैं।

यह इस कुर्सी की तीसरी नीलामी थी और इसमें उसे भारी भरकम कीमत मिली है। इस नीलामी के आयोजन कर्त्ता जेम्स गैगन ने बताया कि नीलामी से पहले रोलिंग ने इस पर पेंटिंग भी की थी। उन्होंने इसमें लिखा था कि मैं शायद आपको उतनी खूबसूरत न दिखूं लेकिन आप जो देखते हैं, उससे फैसला लें।  आयोजनकर्त्ता गैगन ने बताया कि 1930 के दशक की यह कुर्सी उन चार कुर्सियों में से है जो 1955 में उपन्यासकार को प्राप्त हुई थी। हालांकि वह उस समय प्रसिद्धि से दूर स्काटलैंड स्थित अपने घर पर रहती थीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!