ब्राजील में के रियो में भूस्खलन से 10 की मौत, कई घायल

Edited By Tanuja,Updated: 11 Nov, 2018 11:53 AM

rio de janeiro mudslide leaves 10 dead after boulder crushes houses

ब्राजील के रियो डि जेनेरो में शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई व 11 अन्य घायल हो गए।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रियो के अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि नीतेरोई के मोरो डो बोआ स्पेरेंसा इलाके में ...

 ब्रासीलियाः  ब्राजील के रियो डि जेनेरो में शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई व 11 अन्य घायल हो गए।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रियो के अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि नीतेरोई के मोरो डो बोआ स्पेरेंसा इलाके में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि खबरों के अनुसार अभी भी कम से कम चार अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।
PunjabKesari
ब्राजील के फायर डिपार्टमेंट के कमांडर रॉबर्टो रोबाडे ने कहा कि एक नवजात, दो बच्चों और एक 33 साल के व्यक्ति को बचाया गया है। इन्हें कई तरह की चोटें आई हैं और इन लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार मृतकों में एक लड़का, दो बुजुर्ग महिलाएं, 37 साल का एक व्यक्ति, एक महिला और 10 महीने का एक बच्चा शामिल है।
PunjabKesari
बता दें कि ब्राजील में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। देश के कई इलाके बारिश और बाढ़ से जूझ रहे हैं। ब्राजील नेशनल फायर डिपार्टमेंट के कमांडर रॉबर्टो रोबाडे ने कहा कि सिविल रक्षाकर्मी और अग्निशमन कर्मियों समेत करीब 200 राहतकर्मी इलाके में बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्य कम से कम 48 घंटे और चलेगा। कमांडर ने कहा कि रियो डि जेनेरो राज्य विशेषकर नीतेरोई पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश से प्रभावित हुआ है। 

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!