चीन के वुहान में लॉकडाउन ढील मिलते ही भड़की हिंसा, बाहर जाने के लिए लोग कर रहे दंगे (VIDEO)

Edited By Tanuja,Updated: 29 Mar, 2020 03:03 PM

riots erupt in china s coronavirus epicentre wuhan

पूरी दुनिया में खतरनाक कोरोना वायरस फैलाने वाला चीन अब वायरस का केंद्र बने हुबोई प्रांत के वुहान में सबकुछ सामान्य होने का दावा कर रहा है। लेकिन इस बीच खबर है कि लोग वुहान से...

बीजिंगः पूरी दुनिया में खतरनाक कोरोना वायरस फैलाने वाला चीन अब वायरस का केंद्र बने हुबोई प्रांत के वुहान में सबकुछ सामान्य होने का दावा कर रहा है। लेकिन इस बीच खबर है कि लोग वुहान से बाहर जाने के लिए छटपटा रहे हैं और इसी के चलते शहर में हिसा भड़क गई। जानकारी के अनुसार वुहान में लॉकडाउन में ढील मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अन्य प्रांतों की ओर जाने लगे। इसी दौरान पडोस के जियांग्शी प्रांत की ओर जाते समय एक पुल पर रोके जाने पर लोगों ने सरकारी वाहनों पर हमला कर दिया। हुबेई की 5.6 करोड़ से ज्यादा जनता 23 जनवरी से लॉकडाउन का सामना कर रही है।

PunjabKesari

संक्रमण के नए मामलों पर रोक के बाद हाल ही में लॉकडाउन में ढील दी गई है। वुहान से बाहर जा रहे थे लोग कोरोनो वायरस के उभरने के बाद शहर में पहली बार वुहान के लोगों को देश के अन्य जगहों पर शनिवार को जाने की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद भारी संख्या में लोग वुहान से बाहर जा रहे थे। अचानक उभरी भीड़ ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया। चीनी मीडिया के अनुसार ये हिंसा तब फैली, जब अधिकारियों ने पुलिस को ब्रिज पर तैनात कर दिया और लोगों की हुबेई से जियांग्शी प्रांत में एंट्री बंद कर दी। ब्रिज को कंस्ट्रक्शन के लिए दोनों तरफ से बंद कर दिया गया
PunjabKesari
टोल बूथ पर मौजूद एक काम करने वाले हुआंग ने द ग्लोब एंड मेल को शुक्रवार को दिए इंटरव्यू में बताया कि ये झड़प शाम तीन बजे से 6 बजे के बीच हुई। हुआंग ने बताया कि ये सब ब्रिज के बीच में हुआ, जहां रास्ता ब्लॉक कर के लोगों को आगे जाने से रोका जा रहा था। शुक्रवार शाम को डिजिटल मैपिंग ऐप्स में दिखा कि ब्रिज को कंस्ट्रक्शन के लिए दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। वुहान में हालात हो रहे हैं सामान्य सरकार की आधिकारिक पॉलिसी के अनुसार जो लोग वुहान के बाहर रहते हैं और स्वस्थ हैं, वह बुधवार से ही कहीं भी आ जा सकते हैं। अथॉरिटीज ने रेलवे को दोबारा शुरू कर दिया है, लंबी दूरी की बसें भी शुरू कर दी गई हैं और शुक्रवार तक सभी हाईवे खोल दिए गए हैं। पिछले हफ्तों में हुबेई में सिर्फ एक मामला सामने आया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!