लड़की ने आशिक का सीना चीरकर निकाला दिल

Edited By ,Updated: 30 Mar, 2016 01:12 AM

rip the heart out of the chest girl lover

बांग्लादेश में एक लड़की को अपने आशिक का सीना चीरकर दिल निकालने पर मौत की सजा सुनाई गई है।

खुलना: बांग्लादेश में एक लड़की को अपने आशिक का सीना चीरकर दिल निकालने पर मौत की सजा सुनाई गई है। मामला बांग्लादेश का है जहां 21 साल की फातिमा अख्तर सोनाली लड़की ने अपने प्रेमी का दिल निकालकर गला काट डाला। 21 साल की फातिमा अख्तर सोनाली ने यह दुस्साहस किया है।
 
दरअसल मामला यह था कि जब फातिमा ने उससे शादी करने की बात कही तो इमदादुल हक ने इनकार कर दिया। उसने कहा कि हम दोस्त हैं और दोस्त ही रहेंगे। बस, यही बात फातिमा को नागवार गुजरी थी। कोर्ट में वकील ने लड़की के हत्यारा बनने की एक और वजह बयां की। वकील काजी शब्बीर अहमद ने बताया कि फातिमा और इमदादुल हक के बीच जिस्मानी रिश्ते भी बने थे। लड़के ने इसकी वीडियो क्लिप बना ली थी। जिससे फातिमा को अपना वीडियो वायरल होने का डर सताने लगा, जिसके बाद उसे यह खतरनाक कदम उठाया।
 
फातिमा ने बताया कि उसने इमदादुल हक को मुलाकात के लिए बुलाया। उसे एक सॉफ्ट ड्रिंक में नींद की 20 गोलियां मिलाकर पिला दी। जब वह बेहोश हो गया तब फातिमा ने उसे काट डाला। 28 साल का इमदादुल हक एक अस्पताल में लिफ्ट अटेंडेंट का काम करता था। इस मामले में सोमवार को बांग्लादेश के खुलना में कोर्ट ने लड़की को सजा सुनाई। सोनाली ने यह जानलेवा कदम साल 2014 में उठाया था। यदि फातिमा को फांसी हुई तो ऐसा पहली बार होगा कि बांग्लादेश में पहली बार किसी महिला को फांसी दी गई हो।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!