Edited By Hitesh,Updated: 28 Jan, 2022 05:21 PM
इराक की राजधानी बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शुक्रवार को छह रॉकेट दागे गये। इराक के सुरक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी स्पूतनिक को इस बारे में जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार छह रॉकेट दागे गए और रनवे के पास गिरे, हमला स्थानीय समयानुसार तड़के 04:30...
इंटरनेशनल डेस्क: इराक की राजधानी बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शुक्रवार को छह रॉकेट दागे गये। इराक के सुरक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी स्पूतनिक को इस बारे में जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार छह रॉकेट दागे गए और रनवे के पास गिरे, हमला स्थानीय समयानुसार तड़के 04:30 बजे हुआ। रॉकेट हमले में हवाई अड्डा पर खड़े एक हवाईजहाज को नुकसान पहुंचा। सूत्र द्वारा मुहैया करायी गयी फोटो में हवाई जहाज के मुख्यभाग में रॉकेट के कारण हुए नुकसान को साफ देखा जा सकता है।