अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने किया खुलासा- हो चुकी है रेप की शिकार

Edited By Tanuja,Updated: 27 Sep, 2018 01:56 PM

ronald reagan s daughter claims sexual assault by music exec

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की बेटी पैटी डेविस ने अपने एक लेख में खुलासा किया कि वह भी दुष्कर्म का शिकार हुई थीं। डेविस ने लेख में बताया कि 40 साल पहले एक संगीतकार ने उनके साथ दुष्कर्म किया था...

वॉशिंगटनः  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की बेटी पैटी डेविस ने अपने एक लेख में खुलासा किया कि वह भी दुष्कर्म का शिकार हुई थीं। डेविस ने लेख में बताया कि 40 साल पहले एक संगीतकार ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि, उन्होंने संगीतकार का नाम उजागर नहीं किया। द वॉशिंगटन पोस्ट में पैटी डेविस ने लिखा कि 40 साल पहले एक जाने-माने संगीतकार ने उन्हें देर शाम मिलने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था।
PunjabKesari
वह उससे मिलने के लिए बेहद उत्साहित थीं, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि वह उनके साथ जबरदस्ती करेगा। डेविस ने लिखा कि इस घटना के बाद वह बहुत दुखी हुई थीं। इतने साल बीत जाने पर भी उन्होंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि वह उस घटना का दर्द आज भी महसूस करती हैं। डेविस का यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
PunjabKesari
दरअसल, ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए यौन उत्पीड़न के आरोपी ब्रेट कैवनॉग को नामित किया है। ब्रेट पर क्रिस्टीन ब्लेसी फोर्ड नाम की महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ब्लेसी का कहना है कि 1980 में एक पार्टी के दौरान कैवनॉग ने उनसे जबरदस्ती की थी। ट्रम्प इस मामले में कैवनॉग का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कैवनॉग पर लगे आरोपों का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की भी आलोचना की है। उनका कहना है कि जज कैवनॉग के साथ ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!