प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने दुनिया को दिखाई शाही मेहमान की झलक

Edited By Tanuja,Updated: 08 May, 2019 07:21 PM

royal baby pics

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को जन्म दिया है और इसी के साथ ब्रिटेन के शाही परिवार में एक और नन्हा मेहमान शामिल हो गया है...

लंदनः ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल ने बुधवार को अपने बच्चे की पहली झलक दुनिया को दिखाई। शाही घराने में सोमवार को पैदा हुआ यह नया बच्चा ब्रिटेन की राज गद्दी के उत्ताधिकारी के मामले में सातवें स्थान पर है। ड्यूक और डचेस के नवजात बच्चे को अभी ‘बेबी ससेक्स' कहा जा रहा है। अभी नवजात की नाम की घोषणा नहीं हुई है। 

PunjabKesari


शाही दंपति ने विंडसर कैसेल के सेंट जॉर्ज हॉल के एक फोटोकॉल में हिस्सा लिया। प्रिस हैरी नवजात को गोद में लेकर कैमरे के सामने आए। वहीं मेगन ने नवजात के बारे में कहा, ‘‘ वह बहुत प्यारा है और शांत है। वह सपने की तरह है।'' एक मां के रूप में अपने पहले दिन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ यह जादू है। मेरे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ इंसान हैं। मैं काफी खुश हूं।'' वहीं हैरी ने कहा, ‘‘ यह वाकई बहुत सुखद है। परवरिश एक अलग एहसास है।''
 
PunjabKesari
शाही परिवार की तरफ से ट्विटर पर खुशखबरी भरा संदेश लिखा गया था, 'ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे।'

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!