रिक्शा चालकों के नाम पर पाकिस्तान में 700 करोड़ रुपए का हवाला कारोबार

Edited By shukdev,Updated: 12 Nov, 2018 05:39 PM

rs 700 crores hawala business in pakistan

आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चलाने वालों के नाम पर विदेशों में खाते खोल कर पाकिस्तान से 700 करोड़ रुपए का हवाला कारोबार किए जाने का मामले का खुलासा हुआ है। प्रधानमंत्री इमरान खान कार्यालय से जुड़े विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार को यह जानकारी दी।...

इस्लामाबाद : आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चलाने वालों के नाम पर विदेशों में खाते खोल कर पाकिस्तान से 700 करोड़ रुपए का हवाला कारोबार किए जाने का मामले का खुलासा हुआ है। प्रधानमंत्री इमरान खान कार्यालय से जुड़े विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 देशों से 700 करोड़ रुपए के हवाला कारोबार का ब्यौरा मिला है और इस मामले में जल्दी ही मामला दर्ज किया जायेगा।

इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सीनेटर फैसल जावेद और प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार इफ्तिकार दुर्रानी अकबर ने कहा कि हमने 5000 से ज्यादा फर्जी खातों की पहचान की है जिन्हें हवाला के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा कि इन खातों के माध्यम से एक अरब डालर से अधिक राशि का हवाला कारोबार किया गया। उन्होंने कहा कि यह खाते आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चालकों के नाम पर थे।

अकबर ने कहा कि सभी खातों का विवरण दुबई प्रशासन से मंगाया जा रहा है और जिन लोगों ने दुबई और यूरोप के बैंकों में धन रखा है वे इसे छिपा नहीं पाएंगे। जियो न्यूज के अनुसार अकबर ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने चालकों और मालियों के नाम से संपत्ति खरीदी। इनकी जब जांच की गई तो यह बड़े लोगों के कर्मचारी पाए गए। उन्होंने कहा कि हवाला ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!